Sunday, November 14, 2010

लोकी के कोफ्ते की सब्जी

सामग्री
          लोकी के कोफ्ते के लिए
  1. 250 ग्राम लोकी 
  2. १०० ग्राम बेसन
  3. नमक
  4. हरी कटी मिर्च और अदरक
  5. लाल मिर्च  
  6. जीरा,हिंग
  7. तलने के लिए तेल
        सब्जी के लिए
  1. २50ग्राम दही
  2. नमक ,लालमिर्च,हल्दी,धनिया पावडर
  3. कटी हरी मिर्च ,अदरक,हरा धनिया
  4. तेज  पत्ता २-३
  5. गर्म मसाला
  6. घी
प्रक्रिया
        सबसे पहले लोकी को कदुकुस करके किसी मलमल के कपडे में डाल कर उसका सारा पानी निचोड़ कर निकल ले |अब हम उसमे थोडा बेसन नमक ,लालमिर्च,जीरा और हिंग डाल कर उसके छोटे छोटे कोफ्ते का आकार देकर उसे धीमी आंच पर तेल में तल कर निकल ले |
       इसके बाद हम कढ़ाई में घी डाल कर उसमे हिंग,जीरा,हरी मिर्च,हल्दीपावडर और तेज पत्ता डाल कर दही का पेस्ट (दही में नमक ,हल्दी,मिर्च,or धनिया पावडर )डाल कर तब  तक चलाएंगे जब तक दही के मसाले में
 जाली यानि घी अलग न होने लगे |फिर उसमे थोडा सा पानी डाल कर उसका एक उबाल लेने पर उसमे तेयार किये हुए कोफ्ते डाल कर २- ३ लेकर उसमे गर्म मसाला और कटा हरा धनिया डाल कर गैस बंद करके ढक्कन लगा कर कुछ देर रखेगे ताकि कोफ्ते सब्जी में मिक्स हो जाये |
        अब इसे गर्म गर्म चपाती के साथ परोसे |

No comments: