कटोरी के लिए
- 250 ग्राम मेदा
- नमक स्वादनुसार
- तेल
- 150 ग्राम छोले चने
- 2 टमाटर
- २ हरी मिर्च
- 1 चम्मच जीरा
- चुटकी भर हिंग
- अदरक
- नमक ,लाल मिर्च , हल्दी , स्वादनुसार
- २ चम्मच धनिया पावडर
- बारीक़ कटे प्याज और हरा धनिया
- इमली की चटनी
- धनिया की चटनी
- निम्बू
कटोरी बनाने के लिए मेदा में 3 -4 चम्मच तेल का मोयन डाल कर और चम्मच नमक डाल कर गर्म पानी से गुथ ले और चाहे तो कटा हरा धनिया डाल दे और पानी से कड़ा आटा गुथ ले और छोटे छोटे लोई लेकर उन को पतला बेल ले और चाकू से कट कट कर ले ताकि रोटी फुल न जाये | अब एक कटोरी ले और उसके बाहर के हिस्से पर तेल लगा कर मेदा की रोटी को उस कटोरी पर चिपका दे और कढ़ाई में तेल गर्म कर के उस कटोरी को तेल में छोड़ दे थोड़ी देर बाद में मेदे की रोटी कटोरी से अलग हो जायगी तब कटोरी को बाहर निकाल लेंगे और मेदे की कटोरी को सुनहरा होने तक तल कर निकाल लेंगे |
मसाला बनाने के लिए भीगे छोले को कुकर में सिटी लेकर निकाल ले और कढ़ाई में तेल डाल कर उसमे हिंग ,जीरा का छोक लगा कर उसमे बारीक़ कटे टमाटर ,अदरक, हरी मिर्च डाल कर उसको प्यूरी जेसा बना कर उसमे लाल मिर्च , हल्दी ,धनिया पावडर , नमक और छोले मसाला डाल कर मिक्स कर ले अब उबले चने को उसमे डाल कर थोडा पानी डाल कर पका ले और निम्बू का रस डाल दे |
अब एक मेदे की कटोरी लेकर उसमे छोले मसाले की सब्जी डाल कर उस पर कटा हरा धनिया और प्याज डाल कर उस पर हरा धनिया और इमली चटनी डाल कर सर्व करे |
No comments:
Post a Comment